भागलपुर, पूर्णिया समेत 14 शहरों में गरज-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भागलपुर, पूर्णिया समेत 14 शहरों में गरज-बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। 24 घंटे के दौरान इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, कटिहार, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर जिले में बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं।

आपको बता दें की बिहार के इन जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि राज्य के शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज होगी और गर्मी में भी इजाफा होगा।

0 comments:

Post a Comment