लखनऊ, मेरठ, वाराणसी समेत 75 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, वाराणसी समेत 75 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 75 जिलों में दो दिनों यानी 7 मई तक बारिश-आंधी की आशंका हैं। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

आपको बता दें की गुरूवार को भी प्रदेश के 48 जिलों में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, हरदोई, अयोध्या आदि जिलों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 और 8 मई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात भी हो सकता हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहें, साथ ही साथ घर से निकलने से बचें।

0 comments:

Post a Comment