पटना, नालंदा, बक्सर समेत 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, बक्सर समेत 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में इस समय  पुरवा हवा चल रही है, वहीं यह हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना उत्पन हो रही हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं। 

बता दें की बिहार के पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण आदि जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। जिससे राज्य के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। साथ ही साथ इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment