अजमेर, कोटा, जोधपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के अजमेर, कोटा, जोधपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना हैं। 

मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झुंझूनूं, करौली, सीकर,  राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, जैसलमेर,  नागौर और पाली में बारिश की संभावना जताई हैं। 

बता दें की राजस्थान के इन जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पाकिस्तान के उत्तरी भागों और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जिसके कारण राजस्थान के इन जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment