गांधीनगर : गुजरात में वृद्धा पेंशन योजना के नए नियम

गांधीनगर : गुजरात में आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को सरकार के द्वारा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता हैं। इस योजना के तहत सरकार बुजुर्गों को हर महीने पैसा देती हैं ताकि उन्हें बुढ़ापे में किसी तरह की आर्थिक समस्या का सामना करना ना पड़ें।

गुजरात में वृद्धा पेंशन योजना के नए नियम?

1 .गुजरात में वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को गुजरात का स्थाई निवासी होनी चाहिए।

2 .गुजरात वृद्धा पेंशन के लिए बुजुर्गों की आयु सीमा 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। 

3 .वृद्धा पेंशन का लाभ लेने वाला अगर आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में रहता है तो उसके उसके परिवार की वार्षिक आय 1,20,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

4 . अगर आवेदन शहर से संबंध रखता है तो उसके परिवार की वार्षिक आय 1,50,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

5 .इस योजना का लाभ पुरुष और महिलाएं दोनों प्राप्त कर सकते है। हालांकि इसका लाभ ले लिए लाभार्थी का किसी भी बैंक में खाता होना आवश्यक है।

6 .अगर किसी व्यक्ति को पहले से सरकारी पेंशन का लाभ मिल रहा हैं उन लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment