खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बिहार में नमी आ रही है। जिसके कारण बिहार के सभी 38 जिलों में 3 मई तक आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना हैं। इससे सभी जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय,जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर आदि जिलों में वज्रपात होने की संभावना जताई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों तक राज्य में इसी तरह के मौसम बना रहेगा। इसलिए ख़राब मौसम के दौरान लोग सावधान रहें। साथ ही साथ पेड़-पौधें से दूरी बनाकर रहें। क्यों की आसमानी बिजली से नुकसान पहुंच सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment