सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर से लेकर संभल, बदायूं तक होगी बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। आज सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर से लेकर संभल, बदायूं तक बारिश होने की संभावना हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तीन मई तक प्रदेश के कई जिलों में बिजली की गरज-चमक के साथ ही ओले भी गिरेंगे। साथ ही साथ कुछ स्थान पर तेज आंधी भी आ सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग सावधान रहें। 

बता दें की आज यूपी के सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, मुज्जफरनगर, अमरोहा, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संभल, बदायूं में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

वहीं इन जिलों के अलावे प्रदेश के अन्य कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तो कुछ स्थान पर तेज बारिश भी हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में ओले गिरने की भी आशंका हैं।

0 comments:

Post a Comment