खबर के अनुसार पाकिस्तान के आसपास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया है। जिसका अगर अगले सात से आठ दिनों तक देखने को मिलेगा। इस असर से गुजरात में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की अगले सात से आठ दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना हैं। वहीं कुछ स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग सावधान रहें।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश होने से राज्य के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट होगी और इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि 10 से 15 मई के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

0 comments:
Post a Comment