पटना : बिहार में घर बैठे बनाए EWS सर्टिफिकेट

पटना : बिहार में रहने वाले वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा सामान्य वर्ग से तालुक रखते हैं वो लोग घर बैठे EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा, अब ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

खबर के अनुसार आज के समय में सामान्य श्रेणी में आने वाले ऐसे कई लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन लोगों को को 10% आरक्षण प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने EWS आरक्षण व्यवस्था को लागू किया हैं। आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार में घर बैठे बनाए EWS सर्टिफिकेट?

1 .आप सबसे पहले वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाये।

2 .इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद User ID और Password से लॉगिन करें। 

3 .अब Apply for Services में View All Available Service के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 .अब आप Economically और Issuance of Economically Weaker Section Certificate at CO level पर Click करें।

5 .आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें।

6 .अब मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें और फिर सब्मिट करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। 15 दिन के बाद EWS सर्टिफिकेट जारी कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment