मंगलवार को करें ये पांच उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे संकट

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता हैं। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा आराधना करता हैं, उनके जीवन पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती हैं और जीवन के सारे संकट दूर होते हैं।

मंगलवार को करें ये पांच उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे संकट?

1 .मंगलवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पूर्व दिशा में मुंह करके तुलसी की माला से श्री राम नाम का कम से कम 11 बार जाप करें।

2 .मंगलवार के दिन घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करना बहुत लाभकारी साबित होता हैं। इससे इंसान की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3 .मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के संकट दूर करते हैं।

4 .मंगलवार को शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। 

5 .मंगलवार के दिन 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्। ' मंत्र का जाप करें इससे  शत्रु , भय, अनिद्रा, जनहानि के डर से छुटकारा मिलता हैं।

0 comments:

Post a Comment