अब पटना से रांची के लिए दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: बिहार और झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे बिहार की राजधानी पटना और झारखण्ड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं।

खबर के अनुसार अगर कोई तकनिकी समस्या नहीं आई तो 10 मई से पटना और रांची के बीच वंदे ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। हालांकि अभी तक रेलवे के द्वारा इसको लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन जल्द ही सूचना जारी होगा। 

आपको बता दें की इस ट्रेन के परिचालन से इस रुट पर लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। साथ ही साथ लोगों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और लोग मात्र 6 घंटे के अंदर पटना से रांची की यात्रा कर सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के साथ ही रेलवे हावड़ा-भुवनेश्वर ट्रेन का परिचालन शुरू कर सकती हैं। इन दोनों ट्रेनों को पीएम मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाया जा सकता हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment