आगरा, ग्वालियर, झांसी से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

न्यूज डेस्क: देश के कई स्थानों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए रेलवे के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन आगरा, ग्वालियर, झांसी समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए देश के कई स्थानों की यात्रा कराएगी।

इन स्टेशनों से चलेगी भारत गौरव ट्रेन : आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और वाराणसी।

इन स्थानों की कराएगी यात्रा : वैद्यनाथ बैद्यनाथ मंदिर, जसडीह विष्णुपद मंदिर और स्थानीय मंदिर गया, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर ,पुरी स्थानीय मंदिर, गंगा सागर, काली मंदिर कोलकाता ,काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी , अयोध्या में रामजन्मभूमि, हनुमान गढ़ी।

यात्रा का किराया : इकोनामी श्रेणी में प्रति यात्री किराया 17008 रुपये, एसी थर्ड वाली स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 27170 और एसी सेकेंड श्रेणी में प्रति यात्री किराया 35647 रुपये निर्धारित किया गया हैं। आप वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें की यात्रा के दौरान यात्रियों को सुबह में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन दी जाएगी। वहीं एसी/नान एसी बसों से स्थानीय भ्रमण और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। यह यात्रा 25 मई से शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment