मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ से लेकर इटावा तक बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ से लेकर इटावा तक बारिश होने की संभावना हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के कुछ शहरों के लिए बारिश-आंधी का पूर्वानुमान जारी किया हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। बारिश होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई हैं। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई हैं। अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ से लेकर इटावा तक बारिश का अलर्ट?

मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़,मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज,  हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद,शाहजहांपुर, आगरा, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत,  फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बिजनौर, रामपुर, औरैया और इटावा।

0 comments:

Post a Comment