राजकोट में 10 महीने में करोड़ों की धोखाधड़ी

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में धोखाधड़ी के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। पिछले 10 महीने के अंदर यहां करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी हैं। 

खबर के अनुसार राजकोट में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं हैं जिसके मोबाइल पर फर्जी कॉल न आई हो। साइबर माफियों के द्वारा लोगों को अपनी जाल में फ़साने के लिए नई-नई तरकीबें और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, जिसका कई लोग शिकार हो रहे हैं। 

बता दें की पिछले साल राजकोट में करीब 14 करीब की धोखाधड़ी हुई थी। वहीं इस साल करीब 18 करोड़ की धोखाधड़ी हो चुकी हैं। इसकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। ऐसे में लोगों को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय विशेष सवधानी बरतने की जरूरत हैं। 

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय?

अगर कोई फोन कर आपसे पैन नंबर, आधार नंबर या ओटीपी मांगता हैं तो उसे न दें।

आप अपने बैंक के ओटीपी, पासवर्ड या यूजरनेम किसी के साथ भी शेयर ना करें।

किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले वेरिफाइड बैज को चेक करें। 

किसी भी तरह के ऑफर वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें।

अगर आपके पास कोई भी संदिग्ध मैसेज या ईमेल आता है तो उसके लिंक पर क्लिक न करें। 

0 comments:

Post a Comment