खबर के अनुसार बिहार सरकार राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बिजनेस करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि देती हैं। जिसमे पांच लाख रुपये की सब्सिडी होती हैं। जबकि शेष पांच लाख रुपया बीना ब्याज के वापस करना होता हैं।
बता दें की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ सरकार के द्वारा तीन किस्तों में दिया जाता हैं। । पहली किस्त में 4 लाख, दूसरी किस्त में 4 लाख और तीसरी किस्त में 2 लाख रुपये मिलते हैं। आज यानि की गुरुवार पहली किस्त का पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा।
विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने जानकारी देते हुए बताया है की जिन लाभुकों का फेज 1 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और जिन्होंने चालू खाता विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। उन्हें पहली किस्त दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment