खबर के अनुसार अगर आप इस राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल चेक करें और फिर ऑनलाइन के द्वारा ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
10 नवंबर से चलेगी राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शुरू?
ट्रेन नंबर 09569 : राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 12.50 बजे राजकोट से प्रस्थान करेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 3.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक संचालित की जाएगी।
ट्रेन नंबर 09570 : बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को 13.45 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 05.50 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 नवंबर से 31 दिसंबर तक संचालित की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment