खबर के अनुसार अमेरिका के सिल्कन वैली में काम करने वाली आईटी कंपनी टाइगर एनालिटिक्स ने बिहार की राजधानी पटना में अपना ऑफिस बनाना शुरू कर दिया हैं। जल्द ही ये कंपनी पटना में अपना ऑफिस स्थापित कर लेगी।
वहीं, आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी भी बिहार आने की तैयारी में हैं। इसके लिए कंपनी की टीम सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। इन आईटी कंपनियों को बिहार आने से यहां के युवाओं को आईटी सेक्टर में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा।
दरअसल बिहार सरकार आईटी कंपनियों को बिहार में ऑफिस खोलने के लिए जमीन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही साथ कई तरह की सुविधाएं दे रही हैं। जिसका सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा हैं और कई आईटी कंपनियां बिहार आने की तैयारी में हैं।

0 comments:
Post a Comment