खबर के अनुसार गोरखपुर महानगर में 10 से 12 नवंबर तक तीन दिन के लिए 670 पटाखे की दुकानों का लाइसेंस जारी किया जायेगा। ये सभी दुकानें शहर में 13 स्थान पर लगाई जाएगी। इन दुकानदारों को अग्निशमन विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करना होगा।
बता दें की पटाखे की दुकान के लिए जो जगहे चिन्हित किया गया हैं। उन जगहों पर पटाखे की दुकाने लगाई जाएगी। वहीं एक दुकान से दूसरे दुकान की दूरी 9 वर्ग मीटर होगी। साथ ही साथ दुकानों में कोई कपड़ा या टेंट लगाने की इजाजत नहीं होगी।
यूपी के गोरखपुर में इन 13 स्थानों पर लगेंगे पटाखे की दुकान?
चंपा देवी पार्क, प्रिंसेस लॉन पादरी बाजार।
दयानंद इंटर कॉलेज परिसर, डीएवी इंटर कॉलेज परिसर।
जनता इंटर कॉलेज परिसर चारगांव, लक्ष्मी शंकर खरेपार्क सूरजकुंड।
नीना थापा इंटर कॉलेज खोराबार, राजकीय पुल्ड आवास परिसर बरगदवा।
टाउन हॉल मैदान, राजकीय पॉलिटेक्निक असुरन, डीबी इंटर कॉलेज परिसर।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज परिसर, सेंट एंड्रएं यूज इंटर कॉलेज शास्त्री चौक।

0 comments:
Post a Comment