धनबाद : रांची से चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

धनबाद : दिवाली और छठ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रांची से दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

रांची से चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 08626 : रांची-लहेरिया सराय पूजा स्पेशल ट्रेन 09 और 16 नवंबर को 23.00 बजे रांची से खुलेगी औरअगले दिन 13.25 बजे लहेरिया सराय पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 08625 : लहेरिया सराय-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन 10 और 17 नवंबर को लहेरिया सराय से 15.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 3.40 बजे रांची पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान ये ट्रेन दोनों दिशाओं में मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी और समस्तीपुर में रुकते हुए चलेगी।

ट्रेन नंबर 08025 : हटिया-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 10 और 17 नवंबर को हटिया से 23.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 08026 : गोरखपुर-हटिया छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 11और 18 नवंबर को गोरखपुर से 19.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 11.50 बजे हटिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रांची, मुरी, बरकाकाना, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, मऊ, बेंथरा रोड और देवरिया सदर में रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment