बक्सर : बिहार में खरीदें जमीन, 1 लाख देगी सरकार

बक्सर : बिहार में रहने वाले भूमिहीन परिवारों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भूमिहीन परिवार राज्य में जमीन की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

खबर के अनुसार  मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना के तहत बिहार में भूमिहीन परिवारों को सरकार के द्वारा 60 हजार रुपये की मदद मिलती हैं। लेकिन मंगलवार को सरकार ने इस मदद की राशि को 60 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया हैं। 

बता दें की जाति आधारित गणना की आर्थ‍िक सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बिहार सरकार ने राज्य के 67 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को जमीन के लिए प्रति परिवार 60 हजार के बदले एक लाख रुपये देने की घोषणा की हैं। इससे इन लोगों को काफी मदद मिलेगी। 

दरअसल बिहार में कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं। ऐसे लोगों को सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता हैं। लेकिन जमीन नहीं होने के कारण लोग घर नहीं बना पाते हैं। अब राज्य सरकार जमीन लेने के लिए भी एक लाख रुपये देगी।

0 comments:

Post a Comment