बक्सर : बिहार में इन लोगों को 2-2 लाख देगी सरकार

बक्सर : बिहार में रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जिन लोगों की आय छह हजार रुपये से कम हैं, उन लोगों को सरकार के द्वारा 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने मंगलवार को जाति आधारित गणना की आर्थ‍िक सर्वे रिपोर्ट जारी की हैं। इस रिपोर्ट में ये पाया गया हैं की बिहार में कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके परिवार की आय छह हजार या उससे कम हैं, ऐसे लोगों को अब सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

आपको बता दें की बिहार के सभी जिलों में छह हजार तक आय वाले 94 लाख से अधिक परिवारों को स्वरोजगार के लिए सरकार के द्वारा दो लाख रुपये उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा घोषणा की गई हैं।

जाति आधारित गणना की आर्थ‍िक सर्वे रिपोर्ट को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने गरीबी उन्मूलन के लिए कई और उपायों की भी घोषणा की हैं। इससे गरीब वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

0 comments:

Post a Comment