लुधियाना : पंजाब में प्रैक्टिकल एग्जाम 20-25 नवंबर के बीच होंगे

लुधियाना : पंजाब में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट क्लासेस और सेमेस्टर के प्रैक्टिकल एग्जाम 20 नवंबर से 25 नवंबर के बीच होंगे। 

खबर के अनुसार इस सन्दर्भ में पंजाब यूनिवर्सिटी के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। आप यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

बता दें की यूनिवर्सिटी ने नोटिश जारी करते हुए कहा है की जो स्टूडेंट्स मेडिकल कारण, कोर्ट केसेस, लेट फीस या सूचना नहीं मिलने के कारण इसमें शामिल नहीं होते हैं, उनको 10 दिन के अंदर अंदर यूनिवर्सिटी को यह जानकारी देनी होगी। 

वहीं वैसे स्टूडेंट जो स्पोर्ट्स कैटेगरी से संबंधित रखते है और किसी कारणवश एग्जाम नहीं दे पाए हैं। उनको भी 10 दिन के अंदर एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट को जानकारी देनी होगी, ताकि इन सभी लोगों का स्पेशल प्रैक्टिकल एग्जाम कराए जा सकें।

0 comments:

Post a Comment