खबर के अनुसार पंजाब नगर निगम चुनाव को लेकर तैयार किये गए वोटर लिस्ट में आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है। अगर किसी व्यक्ति को वोटर लिस्ट में कोई गलती लगती हैं तो वो जल्द से जल्द अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बता दें की नौ रिटर्निंग अफसर की ओर से वोटर लिस्ट में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 21 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट स्टेट इलेक्शन कमीशन पंजाब को भेजा जाएगा और फिर वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।
मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना समेत पंजाब के कई जिलों से राजनैतिक दलों और अन्य लोगों से वोटर लिस्ट में दर्ज की गए नाम और पत्ते में सुधार के लिए आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। जल्द ही इसमें सुधार कर 21 नवंबर को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment