राजकोट के लोग अब खुद से बनाएं पैन कार्ड

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में अगर किसी व्यक्ति के पास पैन कार्ड नहीं हैं तो वो अब खुद से पैन कार्ड बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा आधार कार्ड की मदद से ऑनलाइन के द्वारा पैन कार्ड जारी किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार अगर आपके पास आधार कार्ड बना हुआ हैं तो आप कुछ प्रोसेस को फॉलो करते हुए पांच मिनट के अंदर अपना ई-पैन कार्ड बना सकते हैं। साथ ही साथ इस पैन कार्ड का इस्तेमाल आप बैंक समेत सभी जगहों पर कर सकते हैं। 

राजकोट के लोग अब खुद से बनाएं पैन कार्ड?

1 .आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

2 .आप सीधे इस https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ वेबसाइट को सर्च करें। 

3 .इस वेबसाइट के होम पेज पर Instant E-PAN  का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद आपको  Get New e-PAN  का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं। 

5 .यहां पर आप 12 अंको वाला आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करें। 

6 .अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को वेरिफाई करें और सब्मिट करें। 

7 .इसके बाद आपका ई-पैन कार्ड जारी हो जायेगा, जिसे आप ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment