धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लेकर 11 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस अवधि में आप धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं।
धनतेरस पर खरीदने के लिए सबसे शुभ चीज : ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता हैं। वहीं इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन, धनिया या कई तरह के जरूरत का सामान खरीदना भी बहुत शुभ होता हैं।
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें : धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता हैं। वहीं इस दिन काली चीजें, कांच की चीजें, लोहा की भी खरीद नहीं करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment