लुधियाना में इन लोगों का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में अगर कोई व्यक्ति तेज स्पीड में डेंजर ड्राइविंग करता हैं तो उसका लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जायेगा।

खबर के अनुसार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड रोड पर स्पीड रडार मीटर लगाया हैं। इस मीटर की मदद से ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों पर नजर रखेगी और तेज स्पीड ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी। 

बता दें की इस रोड पर अगर कोई व्यक्ति निर्धारित स्पीड से अधिक स्पीड में गाड़ी ड्राइव करता हैं तो सबसे पहले उसका चलान काटा जायेगा। वहीं डेंजर ड्राइविंग करने वाले लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जायेगा और जुर्माना भी लगाया जायेगा। 

दरअसल लुधियाना में कई लोग ऐसे हैं जो डेंजर ड्राइविंग लाइसेंस करते हैं जिसके कारण सड़क पर दुर्घना का खतरा बना रहता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक के माध्यम से वाहनों पर नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी।

0 comments:

Post a Comment