बक्सर : गाय-भैंस के लिए 250 रुपये में मिलेगा सीमेन

बक्सर : बिहार में गाय-भैंस पालन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पशुपालकों को गाय-भैंस के लिए अब 250 रुपये में सीमेन मिलेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा अनुदान देने की तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार अभी वर्तमान समय में गाय-भैंस के सीमेन के लिए लोगों को 1200 से 1300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अब सरकार के द्वारा पशुपालकों में 250 रुपये में ही सीमेन उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। 

वहीं केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले इस सीमेन की सबसे खास बात यह होगी की इस सीमेन से 90 प्रतिशत तक बछिया या पड़िया ही पैदा होने के चांस होंगे। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत यह योजना का लाभ देशभर के सभी पशुपालकों को मिलेगा।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मुताबिक इस सीमेंट से अगर नर पशु पैदा होता है तो फिर ऐसे पशुपालकों द्वारा दावा करने पर सीमेन की राशि बैंक खाते में वापस करने का प्रविधान किया गया है। इससे पशुपालकों को काफी लाभ होगा। 

0 comments:

Post a Comment