लुधियाना में डेंगू के मिले 27 मरीज, 169 एक्टिव केस

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में डेंगू तेजी के साथ पांव पसार रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को लुधियाना के अलग-अलग इलाकों से डेंगू के 27 नए मरीज की पहचान की गई हैं। जिससे जिले में डेंगू के एक्टिव मरीजों की संख्या 169 हो गया हैं। 

खबर के अनुसार लुधियाना जिले में मंगलवार को डेंगू के 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 20 मरीज लुधियाना के शहरी इलाकों के रहने वाले हैं, जबकि 7 मरीज ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं। इसतरह से डेंगू शहर से लेकर गांव तक फैल रहा हैं। 

वहीं, लुधियाना में फिलहाल डेंगू के 169 एक्टिव मरीज मौजूद हैं, जिनका जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। इसमें से 127 डेंगू मरीज लुधियाना के शहरी इलाकों के हैं और 42 मरीज लुधियाना के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं।

बता दें की लुधियाना में हर दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी हैं। विभाग की टीम डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए अलर्ट पर हैं। वहीं लोगों को मच्छरों से दूर रहने तथा मच्छरदानी लगाकर सोने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment