बक्सर : किसानों को हर पैक्स में मिलेगी 300 सेवाएं

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को अब हर पैक्स में 300 से ज्यादा सरकारी सेवाएं मिलेगी। इसके लिए राज्य के 8463 पैक्सों में प्रशिक्षित व कुशल प्रबंधक की तैनाती हो रही हैं।

खबर के अनुसार ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को एक जगह पर हर तरह की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पैक्स में 300 से ज्यादा सेवाएं प्रारम्भ की जाएगी। इसके लिए सहकारिता विभाग की ओर से कार्य योजना बनाई जा रही है।

किसानों को हर पैक्स में मिलेगी 300 सेवाएं?

1 .पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। 

2 .पैक्सों की सदस्यता शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये रुपये किया जायेगा। 

3 .पैक्स के माध्यम से बैंकिंग, इंश्योरेंस, आधार नामांकन अपडेट आदि की सुविधा मिलेगी।

4 .पैक्सों के माध्यम से कृषि योजना, कृषि उपकरण, जल वितण, भंडारण आदि कि सुविधा मिलेगी।

5 .पैक्स के माध्यम से पैन कार्ड और आईआरसीटीसी, रेल, बस व विमान टिकट संबंधी सेवाएं भी मिलेगी।

6 .सहकारिता विभाग ने को-ऑपरेटिव कोर्ट इनफॉरमेशन सिस्टम ऐप तैयार किया है, जिसके माध्यम से न्यायिक मामलों की सूचनाएं मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment