खबर के अनुसार बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बिहार के पटना, गया, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया हैं। इन शहरों में दिवाली के साथ साथ छठ पर भी पटाखे नहीं छोड़ सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की बिहार के इन शहरों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब जोन में चली गई हैं। ऐसे में पटाखे छोड़ने पर इन शहरों की हवा और भी खराब हो सकती हैं। जिसका असर इंसान की सेहत पर हो सकता हैं। इसलिए यहां पटाखों को बैन किया गया हैं।
दरअसल पटाखे में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो वातावरण को खराब कर देते हैं। इससे लोगों को सांस लेने की समस्या होने लगती है। वहीं अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती हैं। इसलिए इन शहरों में पटाखे छोड़ना प्रतिबंध किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment