बक्सर : शिक्षकों को प्रतिदिन 5 कक्षाएं लेना अनिवार्य

बक्सर : बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सभी शिक्षकों को प्रतिदिन 5 कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और कॉलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है की सभी कॉलेज-विश्वविद्यालयों के प्रत्येक शिक्षक को रोजाना कम-से-कम 5 कक्षाएं लेनी होगी, इसका पालन सभी टीचरों को करना होगा। 

बता दें की कॉलेज-विश्वविद्यालयों के शिक्षक अगर इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। साथ ही साथ सभी टीचरों से इस आदेश का पालन करने को कहा गया हैं। 

विभाग ने साफ कर दिया है की कॉलेजों के प्राचार्य से अब हर दिन शिक्षकों द्वारा कॉलेज-विश्वविद्यालयों में लिये गये कक्षा की जानकारी ली जाएगी। कॉलेज प्राचार्यों के बीच होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में यह जानकारी मांगी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment