खबर के अनुसार गया से बिहारशरीफ जानें वाली फोरलेन एनएच 120 पर आरओबी नहीं रहने से रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम की समस्या बनी रहती हैं। जिसके कारण इस रूट से आने-जानें वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।
बता दें की इस जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मंत्रालय को आरओबी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसपर मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया हैं। वहीं कंसल्टेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया है।
विभाग के अधिकारियों की मानें तो सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल बरसात के बाद आरओबी का निर्माण शुरू हो जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इस आरओबी का निर्माण से गया से बिहारशरीफ जानें वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment