लुधियाना : घर में जरूर लगाएं ये 5 आयुर्वेदिक पौधें

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर में बागवानी करना पसंद करते हैं। आज इन लोगों को हम पांच ऐसे आयुर्वेदिक पौधें के बारे में बताएंगे जिसे घर में लगा सकते हैं। ये पौधें कई बीमारियों के इलाज में सहायक माना जाता हैं।

घर में जरूर लगाएं ये 5 आयुर्वेदिक पौधें?

1 .तुलसी का पौधा : आप अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इस पौधें के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करते हैं। इसके सेवन से शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता हैं।

2 .एरोवेरा का पौधा : आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा का पौधा इंसान की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसमें एंटी बैक्ट्रियल गुण होते हैं जो शरीर के त्वचा को सेहतमंद बनाते हैं। आप अपने घर में एलोवेरा के पौधे को आवश्य लगाए। 

3 .मेथी का पौधा : बता दें की मेथी के पौधें में विटामिन सी के साथ साथ फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं जो इंसान की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता हैं। आप इस पौधें को अपने घर में लगा सकते हैं।

4 .पुदीना का पौधा : आप अपने घर में पुदीना का पौधा आवश्य लगाए। पुदीना के पौधें में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की ताकत होती हैं। 

5 .धनिया का पौधा :  दरअसल धनिया एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है। ये मूत्र प्रतिधारण को ठीक करता है और पाचन में सुधार करता है। इसलिए आप अपने घर में इस पौधें को आवश्य लगाए।

0 comments:

Post a Comment