राजकोट : सूरत-वेरावल स्पेशल ट्रेन 6 नंबर से चलेगी

राजकोट : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने सूरत-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 6 नवंबर से चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सूरत-वेरावल स्पेशल ट्रेन 6 नंबर से चलेगी?

गाड़ी संख्या 09018 : वेरावल-सूरत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को वेरावल से 11.05 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 23.45 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन 07, 14, 21 और 28 नवंबर, 2023 को वेरावल से संचालित होगी। 

गाड़ी संख्या 09017 : सूरत-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सूरत से 19.30 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.05 बजे वेरावल पहुंचेगी। यह ट्रेन 06, 13, 20 और 27 नवंबर, 2023 को संचालित होगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मालीया हाटीना, केशोद, जूनागढ़, जेतलसर, गोंडल, राजकोट, अहमदाबाद एवं वडोदरा स्टेशनों पर रूकेगी। आपको बता दें की 5 नवंबर से इस ट्रेन का टिकट मिलना शुरू हो गया हैं, इसलिए फटाफट टिकट बुक कर लें।

0 comments:

Post a Comment