बक्सर : बिहार में हाइब्रिड सब्जियों के बीज पर 75% की सब्सिडी

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में हाइब्रिड सब्जियों के बीज पर 75% की सब्सिडी मिलेगी। इसको लेकर उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में अगर आप सब्जी की खेती करना चाहते हैं तो आप राज्य सरकार से सब्सिडी का लाभ लेकर हाईब्रिड सब्जियों का बीज खरीद सकते हैं। इस बीज से सब्जी के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ इससे आय भी बढ़ेगा। 

बता दें की बिहार में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने हाईब्रिड सब्जियों के बीज पर सब्सिडी देने का फैसला किया हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान सब्जियों की खेती कर सकें। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। 

ऐसे करें आवेदन : इस योजना का लाभ लेने के लिए आप कृषि उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment