खबर के अनुसार पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 सालों के लिए पैसे निवेश किया जा सकता हैं। एक साल के निवेश पर आपको 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। जबकि दो या तीन सालों के लिए निवेश करने पर 7 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी।
वहीं, अगर आप पांच सालों के लिए अपने पैसों को निवेश करते हैं तो आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। यानि की अगर आप पांच सालों के लिए पांच लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको इस राशि पर 2,24,974 रुपये की ब्याज मिलेगी।
बता दें की पांच सालों के बाद पांच लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी के समय कुल 7,24,974 रुपये की राशि मिलेगी। अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीक के किसी पोस्टऑफिस में जा कर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment