अहमदाबाद : गुजरात पेंशन योजना के लिए आवेदन

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार के द्वारा कई तरह की पेंशन योजना चलाई जाती हैं। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद दी जाती हैं। आप इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

गुजरात पेंशन योजना के लिए आवेदन?

1 .गुजरात वृद्धावस्था पेंशन योजना  : यह योजना 60 साल से ऊपर के आयु के लोगों के लिए चलाई जाती हैं। इस योजना में गुजरात सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों को आर्थिक रूप से सम्पन्न और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए हर महीने 750 रुपये की राशि मिलती हैं।

2 .गुजरात विधवा पेंशन योजना : वैसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई हैं, उन महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा विधवा पेंशन योजना चलाई जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा 750 रुपये मासिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

3 .गुजरात विकलांग पेंशन योजना : गुजरात में रहने वाले वैसे लोग जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं, उनके लिए सरकार के द्वारा गुजरात विकलांग पेंशन योजना चलाई जाती हैं। इस योजना के तहत लोगों को 600 रुपये की आर्थिक मदद हर महीने मिलती हैं।

ऐसे करें आवेदन : आप वेबसाइट https://sje.gujarat.gov.in/ पर जा कर इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment