खबर के अनुसार राजकोट में पिछले सप्ताह में डेंगू के 9 मामलों के मुकाबले इस सप्ताह में डेंगू के 12 मामले सामने आए हैं। जबकि मरेलिया के 2 मामले सामने आए हैं। वहीं सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई हैं।
बता दें की इसके अलावे राजकोट के कई निजी अस्पतालों में भी आये दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी जानकारी नहीं हैं। हालांकि विभाग की टीम डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब और अधिक सतर्क हो गई है और शहर में कीटनाशक-फॉगिंग अभियान को तेज कर दिया हैं। वहीं डेंगू से बचने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा हैं ताकि डेंगू के प्रकोप को खत्म किया जा सकें।
डेंगू से बचने के उपाय?
फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें, रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं, आस-पास पानी को जमने न दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, मच्छरों को घर से दूर रखने के उपाय करें।

0 comments:
Post a Comment