खबर के अनुसार लुधियाना में बारिश होने से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई हैं। जिससे यहां ठंड बढ़ने लगा हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी लुधियाना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
बता दें की जिले में बदले मौसम से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बढ़ने लगा हैं। 13 नवंबर के बाद ठंड में अचानक से बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसलिए लुधियाना के लोग ठंड से बचने की तैयारी कर लें।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 11 नवंबर को लुधियाना में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर मौसम साफ रहने के आसार हैं और बारिश होने की संभावना न के बराबर हैं।

0 comments:
Post a Comment