आगरा से सूरत-गोवा सहित चार शहरों के लिए शुरू हो सकती है फ्लाइट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा से सूरत-गोवा सहित चार शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में ये प्रस्ताव रखा गया है।

खबर के अनुसार आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में आगरा एयरपोर्ट से सूरत, गोवा, देहरादून और गुवाहाटी के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की मांग रखी गई हैं। सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द इस रूट्स पर सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। 

बता दें की इस रूट्स पर विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रस्ताव बनाकर इंडिगो एयरलाइंस को देने की बात कही। वहीं  इंडिगो एयरलाइंस ने मांग पर भविष्य में संचालन का भरोसा दिया है। जल्द ही इसपर फैसला लिया जा सकता हैं। 

दरअसल सूरत, गोवा, देहरादून और गुवाहाटी से बड़ी संख्या में लोग आगरा घूमने आते हैं। ऐसे में इस रूट्स पर विमान सेवा के संचालन होने से पर्यटकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। साथ ही साथ लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment