राजकोट-हैदराबाद उड़ान अगले महीने शुरू होगी

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए राजकोट से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट-हैदराबाद उड़ान अगले महीने से शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स ने राजकोट से हैदराबाद के लिए विमान सेवा बहाल करने को लेकर मंजूरी मांगी हैं। मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर महीने में राजकोट से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

बता दें की ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, राजकोट के शीतकालीन कार्यक्रम में राजकोट-हैदराबाद के बीच सीधी फ्लाइट को जगह दी जा सकती हैं। वहीं  दिसंबर के पहले सप्ताह में एयर इंडिया के द्वारा राजकोट-दिल्ली की फ्लाइट भी शुरू की जा सकती हैं।

दरअसल एयर इंडिया ने राजकोट से शीतकालीन कार्यक्रम के तहत राजकोट से दिल्ली की सुबह की उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभी तक इसका संचालन नहीं हो रहा हैं। लेकिन दिसंबर महीने से इसका संचालन शुरू हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment