Buxar News: 14 नवंबर को भाई दूज, जानें मुहूर्त

Buxar News: बिहार में 14 नवंबर को भाई दूज का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन बहन अपने भाई के लिए ये त्यौहार मनाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भाई के लिए व्रत करने से भाई को असमय मृत्यु से बचाव होता है और भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त : इस साल भाई दूज का त्योहार 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। महिलाएं दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से सवा तीन बजे तक शुभ मुहूर्त में ये त्यौहार मना सकती हैं। यह मुहूर्त भाई दूज के लिए सबसे उत्तम हैं।

वहीं कुछ इलाकों में भाई दूज का त्यौहार 15 नवंबर को भी मनाया जायेगा। क्यों की कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02:36 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01:47 बजे होगा। 

नोट :  आपको बता दें की 14 नंवबर को दोपहर के बाद से आप टीका कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार भाई दूज पर राहुकाल को छोड़कर बहनें कभी भी भाई को तिलक कर सकती हैं। लेकिन शुभ मुहूर्त में तिलक करना अच्छा माना जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment