बक्सर : मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के लिए आवेदन

बक्सर : बिहार में किसानों के लिए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के तहत किसानों को कई तरह के पेड़-पौधें लगाने के लिए सरकार के द्वारा अनुदान का लाभ दिया जा रहा हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार इस मिशन के तहत सरकार आम, आंवला, पपीता, अमरूद, लीची, कटहल, और केला जैसे फसलों की खेती पर अनुदान दे रही हैं। राज्य के किसान इस अनुदान का लाभ लेकर इन फसलों की खेती कर सकते हैं। इससे अच्छी कमाई होगी। 

बता दें की किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना चलाई जा रही हैं। ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सकें और किसानों की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाया जा सके। 

इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 50% का अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान अधिकतम एक हेक्टेयर के लिए ही होगा। एक एकड़ में अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपए की लागत पर 62,500 रुपए का अनुदान मिलेगा। यह अनुदान को तीन किश्तों में दिया जाएगा।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://horticulture.bihar.gov.in/MainSite/SchemeDetails_CMHM.aspx

0 comments:

Post a Comment