बक्सर : छठ बाद पटना से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन

बक्सर : छठ बाद अगर आप पटना से अहमदाबाद जाना चाहते हैं तो आप गाड़ी संख्या 09424 पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं। यह ट्रेन 22 नवंबर और 29 नवंबर को पटना से खुलेगी। इसका संचालन बक्सर के रास्ते किया जायेगा। 

छठ बाद पटना से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09424 : पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर एवं 29 नवंबर, 2023 को पटना से खुलेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। 

यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मुड़वारा, कटनी, दमोह, सागर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद में रुकते हुए चलेगी।

ऐसे बुक करें टिकट : अगर आप छठ बाद पटना से अहमदाबाद जाना चाहते हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जा कर घर बैठे ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment