खबर के अनुसार रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप में अभी तक बतौर कप्तान 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इससे पहले इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे। अब ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया हैं।
वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 21 छक्के लगाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 19 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में फिंच चौथे नंबर पर हैं।
बता दें की वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडम मैक्कुलम ने साल 2015 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 17 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में बैंडम मैक्कुलम पांचवे नंबर पर हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। अभी रोहित शर्मा को आगे भी मैच खेलने हैं।

0 comments:
Post a Comment