Ludhiana: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 23 तक आवेदन

Ludhiana: टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी जनवरी 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

खबर के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 23 नवंबर तक आवेदन किया जायेगा। वहीं 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। आप आवेदन को पूरा कर लें। 

एग्जाम की तिथि : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए एग्जाम की तिथि 21 जनवरी 2024 निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : एकल पेपर के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस का आवेदन शुल्क 1000 /- रुपया, जबकि एससी/एसटी/पीएच का आवेदन शुल्क 500/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

प्राइमरी/जूनियर दोनों पेपर के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस का आवेदन शुल्क 1200 /- रुपया, जबकि एससी/एसटी/पीएच क आवेदन शुल्क 600 /- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment