खबर के अनुसार वडोदरा शहर में लगे 1450 सीसीटीवी के नेटवर्क में 250 नए कैमरे जोड़े जाएंगे। इसमें पहली बार सोलर आधारित कैमरे लगाने की योजना है। अगर ये सफल होता हैं तो वडोदरा राज्य का पहला शहर होगा, जहां सोलर सीसीटीवी होंगे।
बता दें की सौर-संचालित सुरक्षा कैमरे स्टैंडअलोन उपकरण हैं जिन्हें स्थापित करने के लिए हार्ड-वायरिंग की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही साथ ये कैमरे बाढ़ समेत किसी भी तरह के आपदा में बंद नहीं होता हैं। वे सौर पैनलों से बिजली लेता है और संचालित होता हैं।
वहीं वडोदरा शहर में निगम के द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना हैं। साथ ही साथ 60 से 70 किमी लंबा फाइबर नेटवर्क बनने का अनुमान हैं। जल्द ही वडोदरा शहर में इस काम को शुरू कर दिया जायेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment