अहमदाबाद व वडोदरा से यूपी-बिहार के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें

न्यूज डेस्क: त्यौहारों के इस सीजन में पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद व वडोदरा से यूपी-बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया हैं। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

अहमदाबाद व वडोदरा से यूपी-बिहार के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 09413 : अहमदाबाद-समस्तीपुर विशेष ट्रेन 9 से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अपराह्न 3.30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी और शनिवार को सुबह 4 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09414 : समस्तीपुर-अहमदाबाद विशेष ट्रेन 11 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 8.15 बजे समस्तीपुर से खुलेगी और अगले दिन 22.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना और बरौनी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09101 : वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 13 से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शाम 7 बजे वडोदरा से खुलेगी और अगले दिन रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09102 : गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल ट्रेन 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 5 बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8.35 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। 

इस ट्रेन का टोपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बारा बंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 09403 : साबरमती-दानापुर स्पेशल ट्रेन 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8.15 बजे साबरमती से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09404 : दानापुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन 13 से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शाम 6 बजे दानापुर से खुलेगी और अगले दिन रात 11.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment