खबर के अनुसार सरकार ने राज्य में आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पेश किया हैं। इसमें सवर्णों को मिलने वाले 10% आरक्षण शामिल नहीं हैं। अगर इस आरक्षण को जोड़ दिया जाए तो बिहार में आरक्षण का दायरा 75% हो जायेगा।
बता दें की जातिगत सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढ़ाने का फैसला किया हैं। इससे कई वर्ग के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जाति गणना की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ये निर्णय लेगी।
बिहार में 75% होगा आरक्षण, जानें किस वर्ग को कितना लाभ?
अनुसूचित जाति (SC) का आरक्षण 16 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो जायेगा।
अनुसूचित जनजाति (ST) का आरक्षण 1 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी किया जायेगा।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को मिलाकर 43 फीसदी आरक्षण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment