अहमदाबाद में मवेशियों को पकड़ने के सख्त आदेश

गुजरात : अहमदाबाद की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका के द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं। साथ ही साथ मवेशी उपद्रव नियंत्रण विभाग (सीएनसीडी) की टीम भी बनाई गई हैं जो मवेशियों को पकड़ने का काम करती हैं। 

खबर के अनुसार सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के लिए शहर को सात जोन में बाटा गया हैं और हर दिन विशेष अभियान के तहत मवेशियों को पकड़ा जा रहा हैं। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़कों पर घूमने वाले 163 पशुओं को पकड़ा गया हैं। 

बता दें की रविवार को शहर के पूर्व जोन में 41 मवेशियों को पकड़ा गया। इसके अलावा दक्षिण में 38, उत्तर में 34, पश्चिम में 20, उत्तर पश्चिम में 13, मध्य में 9 तथा दक्षिण पश्चिम में 8 मवेशियों को पकड़ा गया। इसतरह से मवेशियों को पकड़ने का काम किया जा रहा हैं। 

दरअसल अहमदाबाद महानगरपालिका ने पशुपालकों के लिए कई तरह के नियम बनाएं हैं। लेकिन फिर भी कई लोग अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। अब महानगरपालिका के द्वारा इन सभी पशुओं को पकड़ा जा रहा हैं और पशु मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment